फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deoband News: Syed Mehmood Madni has become the acting national president of Jamiat Ulama-e-Hind

देवबंद: सैयद महमूद मदनी बने जमीयत उलमा-ए-हिंद के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष, दिल्ली में हुई थी बैठक

Thu, 27 May 2021 12:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 27 May 2021 12:27 PM IST
सार

मौलाना कारी सैयद उस्मान मंसूरपुरी के निधन के बाद आज दिल्ली में जमीयत उलमा हिंद मुख्यालय में मजलिस आमला की बैठक हुई। बैठक में पूर्व सांसद मौलाना सैयद महमूद मदनी को सर्वसम्मति से जमीयत उलमा-ए-हिंद का कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।

विज्ञापन
Deoband News: Syed Mehmood Madni has become the acting national president of Jamiat Ulama-e-Hind
पूर्व सांसद मौलाना सैयद महमूद मदनी - फोटो : amar ujala

विस्तार

जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना कारी सैयद उस्मान मंसूरपुरी के निधन के बाद गुरुवार को पूर्व सांसद मौलाना सैयद महमूद मदनी को सर्वसम्मति से जमीयत उलमा-ए-हिंद का कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया।

विज्ञापन


बता दें कि 21 मई 2021 को बीमारी के चलते मौलाना कारी सैयद कारी उस्मान मंसूरपुरी का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। उनके इंतकाल के बाद जमीयत उलमा हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी खाली हो गई थी।
विज्ञापन


गुरुवार को दिल्ली में जमीयत उलमा हिंद मुख्यालय में मजलिस आमला की बैठक में सर्वसम्मति से मौलाना महमूद मदनी को कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। बैठक में कई सदस्य ऑनलाइन शामिल रहे। वहीं जमीयत उलमा-ए-हिंद के सचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी को महासचिव चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed