{"_id":"60af42c28ebc3e283061eee2","slug":"deoband-news-syed-mehmood-madni-has-become-the-acting-national-president-of-jamiat-ulama-e-hind","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद: सैयद महमूद मदनी बने जमीयत उलमा-ए-हिंद के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष, दिल्ली में हुई थी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद: सैयद महमूद मदनी बने जमीयत उलमा-ए-हिंद के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष, दिल्ली में हुई थी बैठक
Thu, 27 May 2021 12:27 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 27 May 2021 12:27 PM IST
सार
मौलाना कारी सैयद उस्मान मंसूरपुरी के निधन के बाद आज दिल्ली में जमीयत उलमा हिंद मुख्यालय में मजलिस आमला की बैठक हुई। बैठक में पूर्व सांसद मौलाना सैयद महमूद मदनी को सर्वसम्मति से जमीयत उलमा-ए-हिंद का कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
पूर्व सांसद मौलाना सैयद महमूद मदनी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना कारी सैयद उस्मान मंसूरपुरी के निधन के बाद गुरुवार को पूर्व सांसद मौलाना सैयद महमूद मदनी को सर्वसम्मति से जमीयत उलमा-ए-हिंद का कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया।
विज्ञापन
बता दें कि 21 मई 2021 को बीमारी के चलते मौलाना कारी सैयद कारी उस्मान मंसूरपुरी का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। उनके इंतकाल के बाद जमीयत उलमा हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी खाली हो गई थी।
विज्ञापन
गुरुवार को दिल्ली में जमीयत उलमा हिंद मुख्यालय में मजलिस आमला की बैठक में सर्वसम्मति से मौलाना महमूद मदनी को कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। बैठक में कई सदस्य ऑनलाइन शामिल रहे। वहीं जमीयत उलमा-ए-हिंद के सचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी को महासचिव चुना गया है।
विज्ञापन