फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deoband News: Religious leader Maulana Kalbe Jawwad said that partition was the biggest mistake

देवबंद: शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद बोले- देश का बंटवारा बड़ी गलती, पाकिस्तान को लेकर कही बड़ी बात

Wed, 13 Oct 2021 12:13 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 13 Oct 2021 12:13 AM IST
सार

मौलाना कल्बे जव्वाद ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि बंटवारा सबसे बड़ी भूल थी। वहां आज क्या हो रहा है, आपस में एक-दूसरे का कत्ले आम कर रहे हैं। कोई तरक्की नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में कोई अमेरिका का गुलाम है, कोई सऊदी अरब का तो कोई इस्राइल का गुलाम है।

विज्ञापन
Deoband News: Religious leader Maulana Kalbe Jawwad said that partition was the biggest mistake
मौलाना कल्बे जव्वाद - फोटो : amar ujala

विस्तार

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि सन 1947 से मुस्लिम यही सोच रहा है कि उन्हें क्या करना चाहिए और इसी सोच में आज तक वह कुछ नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि कायद-ए-आजम मोहम्मद अली जिन्ना ने उन्हें बहकाया और मुसलमान बंट गए। पाकिस्तान में आज कोई भी स्वतंत्र नहीं है। 

विज्ञापन


देवबंद में मंगलवार को थीतकी गांव में जीशान हैदर के चेहल्लुम में शामिल होने पहुंचे शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि बंटवारा सबसे बड़ी भूल थी। वहां आज क्या हो रहा है आपस में एक-दूसरे का कत्ले आम कर रहे हैं। कोई तरक्की नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में कोई अमेरिका का गुलाम है कोई सऊदी अरब का तो कोई इस्राइल का गुलाम है।
विज्ञापन


पाकिस्तान सिर्फ गुलामी ही कर रहा है। मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों ने मुसलमानों को छलने का काम किया है। कांग्रेस ने सत्ता पाने के लिए देश की जनता को बेवकूफ बनाया और भाजपा ने बहुसंख्यकों को खुश करके सत्ता हथियाई। सपा की सरकार से मुसलमानों को कोई लाभ नहीं पहुंचा। बसपा ने भी अपनी जात वालों को फायदा पहुंचाने का काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उजड़ गया परिवार: अनाथ हुई आठ माह की बिटिया, जिंदगी की जंग हार गई मां, पिता ने उठाया था खौफनाक कदम


उन्होंने कहा कि सभी दलों का मकसद देश सेवा नहीं बल्कि किसी भी तरह सत्ता हासिल करना है। उन्होंने दो टूक कहा कि मुसलमान किसी की हुकूमत बनवाए इससे कुछ नहीं होगा। बल्कि मुसलमानों को चाहिए कि वह अपना ऐसा वजूद कायम करें कि वह जब चाहें हुकूमत गिर जाए। इस दौरान सैयद ईसा रजा, सैयद मेहंदी हसन, मोहम्मद सईद, फहीम नबंरदार, मो. नबी, उरुज मियां. परवेज प्रधान, सिराज मेहंदी आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: मिशन 2022: किसानों के लिए फंड का वादा कर गए अखिलेश, कोरोना, महंगाई पर भी खूब बरसे, की कई घोषणाएं

जीशान हैदर की मौत बड़ी साजिश, पीएम से मिलेंगे : जव्वाद
थीतकी गांव निवासी जीशान हैदर की पुलिस की गोली लगने के बाद हुई मौत को शिया धर्मगुरु ने बहुत बड़ी साजिश बताया। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में दिल्ली जाकर सरकार से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे, साथ ही प्रधानमंत्री से मिलकर पूरे प्रकरण से अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि जीशान हैदर की मौत के मामले में पुलिस जो कहानी सुना रही है। उसमें बहुत झोल हैं। इसलिए प्रकरण की निष्पक्ष जांच होना बेहद जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed