फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deoband News: Police has sent an accused to jail in the case of sexual assault and conversion

देवबंद में धर्म परिवर्तन का मामला: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी दबोचा, कोर्ट ने भेजा जेल

Thu, 23 Dec 2021 10:49 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 Dec 2021 10:49 PM IST
सार

सहारनपुर के देवबंद में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। एक महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया। वहीं कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Deoband News: Police has sent an accused to jail in the case of sexual assault and conversion
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मुरादाबाद निवासी महिला को शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराने व दुष्कर्म करने वाले आरोपी को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी देवबंद क्षेत्र के गांव सांपला खतरी का रहने वाला है।  

विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मुरादाबाद निवासी एक महिला पिछले दिनों सहारनपुर में अपनी रिश्तेदारी में आई हुई थी। तब, महिला का संपर्क देवबंद क्षेत्र के गांव सांपला खतरी निवासी शाह आलम पुत्र कुतबेआलम से हुआ, जिसने महिला को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया। 
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी ने महिला से कहा था कि अगर वह धर्म परिवर्तन करेगी तो उसके साथ शादी कर लेगा। महिला ने धर्म परिवर्तन करने से मना कर दिया। पीड़िता ने 15 दिसंबर को नगर कोतवाली में दर्ज कराए मामले में बताया था कि आरोपी ने जबरन उसका धर्म परिवर्तन करा दिया और एक रिश्तेदार के घर में उसे रखकर दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की तस्वीरें: मातम में बदलीं बर्थडे की खुशियां, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर

इसके बाद आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया और फरार हो गया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है, जो धर्म परिवर्तन कराने में आरोपी के साथ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, किरायेदार बोले- हम बेघर हो गए, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed