फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deoband: Lack of proper upbringing making girls leave Islam, says Maulana Kari Ishaq Gora

Deoband: 'परवरिश की कमी से बेटियां छोड़ रहीं इस्लाम', मौलाना कारी इस्हाक गोरा की बड़ी टिप्पणी

Thu, 11 Dec 2025 03:30 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 11 Dec 2025 03:30 PM IST
सार

देवबंद में मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने बेटियों द्वारा इस्लाम धर्म छोड़ने पर गहरी चिंता जताई। उनका कहना है कि असल वजह तालीम नहीं बल्कि परवरिश की कमी है। उन्होंने माता-पिता से बेटियों के साथ दोस्ताना रिश्ता बनाकर सही माहौल देने की अपील की।

विज्ञापन
Deoband: Lack of proper upbringing making girls leave Islam, says Maulana Kari Ishaq Gora
मौलाना कारी इस्हाक गोरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवबंद में जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक और प्रसिद्ध आलिम मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने बेटियों द्वारा इस्लाम धर्म छोड़कर अन्य मजहब अपनाने के बढ़ते मामलों पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने इसे समाज और परिवार दोनों के लिए गंभीर संकेत बताया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: 10 रुपये का ऑनलाइन गेम-739 करोड़ की कमाई, 329 करोड़ की जीएसटी चोरी, दो गिरफ्तार, बड़ा ऑनलाइन स्कैम उजागर

विज्ञापन

तालीम नहीं, परवरिश की कमी है असल वजह
गुरुवार को जारी बयान में मौलाना ने कहा कि अक्सर देखने में आता है कि कुछ बेटियां इस्लाम त्यागकर दूसरा धर्म अपना रही हैं। इस स्थिति से घबराकर कुछ लोग बेटियों की पढ़ाई पर रोक लगा रहे हैं, लेकिन उनके अनुसार समस्या की जड़ तालीम नहीं, बल्कि परवरिश की कमी है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि बेटियों को रोकना या दबाना हल नहीं है। उनका मन समझें, उनसे दोस्ताना रिश्ता रखें, तभी उन्हें गलत रास्ते पर जाने से रोका जा सकता है।

इस्लामी तालीम और घर के माहौल पर भी जताई चिंता
मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने आगे कहा कि घरों से इस्लामी तालीम का खत्म हो जाना भी बड़ी वजह है। माता-पिता बच्चों की दुनियावी तालीम पर तो पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन उनकी परवरिश और नैतिक शिक्षा पीछे छूट जाती है, जो आगे चलकर बच्चों को भटका सकती है।

माता-पिता से अपील-घर का माहौल बेहतर करें 
उन्होंने कहा कि बेटियों को बाहरी प्रभाव से बचाने के लिए जरूरी है कि घर का माहौल बेहतर हो, प्यार और समझदारी का व्यवहार हो, ताकि वे किसी भी बहकावे में न आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed