फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deoband: KRK's troubles may increase due to his comment on BSP supremo Mayawati

Deoband: बसपा सुप्रीमो मायावती पर टिप्पणी से बढ़ सकती हैं केआरके की मुश्किलें

Sat, 08 Jun 2024 07:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 08 Jun 2024 07:58 PM IST
सार

मायावती पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बसपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सहित समर्थक एसएसपी से मिले और रिपोर्ट दर्ज करने को दी तहरीर दी। कमाल राशिद खान सहारनपुर लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी रहे माजिद अली के बड़े भाई हैं।
 

विज्ञापन
Deoband: KRK's troubles may increase due to his comment on BSP supremo Mayawati
बसपा समर्थक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवबंद में विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सहारनपुर लोकसभा से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े माजिद अली के बड़े भाई व अभिनेता कमाल राशिद खान (केआरके) की बसपा सुप्रीमो मायावती पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन


मामले में शनिवार को बसपा के देवबंद विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुशील जायसवाल के साथ समर्थक एसएसपी डॉ. विपिन ताडा से मिले। उन्होंने केआरके के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  जयंत का मंत्री बनना तय: शपथ ग्रहण के लिए बुलावा, केंद्रीय मंत्रिमंडल में 10 वर्ष बाद चौधरी परिवार की वापसी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसमें बताया गया कि बसपा प्रत्याशी रहे माजिद अली के भाई केआरके ने 5 जून को एक्स पर बसपा सुप्रीमो मायावती के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी। जिससे बहुजन समाज की भावनाए आहत हुई हैं और समाज स्वयं को अपमानित महसूस कर रहा है।

उन्होंने एसएसपी से प्रकरण का संज्ञान लेते हुए दलित समाज व उनकी नेता का सार्वजनिक रुप से अपमान करने वाले के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। ताकि समाज में बढ़ते रोष को रोका जा सके और यह देशव्यापी आंदोलन न बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed