फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deoband get paid by 20 million

देवबंद मिल ने किया 20 करोड़ का भुगतान

Wed, 23 Nov 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 23 Nov 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Deoband get paid by 20 million
किसानों को मिला भुगतान। - फोटो : Farmers received payments.
सहारनपुर में  शुगर मिलों ने नए पेराई सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान शुरू कर दिया है। देवबंद शुगर मिल ने मंगलवार को 20 करोड16 लाख 13 हजार रुपये का भुगतान गन्ना समितियों के खाते में भेज दिया है।
विज्ञापन


जबकि गांगनौली शुगर मिल पर अभी भी गत वर्ष का करीब 7 करोड़ रुपये बकाया है। यह मिल इस पेराई सत्र की चीनी बेचकर बकाया भुगतान कर रही है।

 बढ़िया रिकवरी और चीनी के अच्छे भाव से उत्साहित शुगर मिलों ने गन्ना मूल्य भुगतान की शुरुआत कर दी है। सबसे पहले देवबंद शुगर मिल ने 20 करोड़ 16 लाख 13 हजार रुपये का भुगतान किया है। जबकि अन्य मिलों ने भुगतान अभी शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन


गांगनौली स्थित बजाज शुगर मिल पर करीब 7 करोड़ रुपये गत वर्ष का अभी भी बकाया है। हालांकि मिल इस पेराई सत्र की चीनी को बेचकर बकाया गन्ना मूल्य का पेमेंट कर रही है। अन्य मिलें अभी तक भुगतान के लिए दिए गए समय के दायरे में नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलों में गन्ना सप्लाई करने के 14 दिनों के अंदर गन्ना मूल्य भुगतान करने का प्रावधान है। अभी तक देवबंद और गांगनौली चीनी मिल ही इसके दायरे में आई हैं।

जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने बताया कि देवबंद ने इस सीजन का और बजाज शुगर मिल ने गत वर्ष का भुगतान करना शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि अन्य मिलें भी समय से भुगतान शुरू कर देंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed