फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deoband constituency voting today

देवबंद विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग आज

Sat, 13 Feb 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 13 Feb 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Deoband constituency voting today
देवबंद विधान सभा सीट के लिए शनिवार को वोट डाले जाएंगे। वोटिंग सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। मतदान कराने के लिए शुक्रवार को जैन कॉलेज से पोलिंग पार्टियों को सामग्री के साथ भेजा गया। मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। मतदान प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्घ कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन


पोलिंग पार्टियों को समय से रवाना करने के लिए शुक्रवार की सुबह ही सीडीओ मोनिका रानी, एडीएम (प्रशासन) ओपी वर्मा, एडीएम (वित्त) सैयद निजामुद्दीन समेत ड्यूटी में लगे अधिकारी जेवी जैन कॉलेज पहुंच चुके थे। उन्होंने यहां से 309 पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री के साथ बसों से रवाना किया, जिनके साथ पुलिस और पीएसी बल भी था। सुबह सात बजे से शुरू हुई पोलिंग पार्टियों की रवानगी करीब तीन बजे तक चली।
विज्ञापन


एसपी सिटी महेंद्र सिंह यादव, एसपी देहात, सीओ द्वितीय अमित नागर और सदर बाजार कोतवाली प्रभारी सुशील दुबे कैंप में लाउडस्पीकर से पुलिस टीमों को दिशा-निर्देश देते रहे। मतदान सुबह आठ बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। उसके बाद पोलिंग पार्टियां ईवीएम समेत पूरी मतदान सामग्री को सील कर बसों से वापसी जेवी जैन कॉलेज के लिए रवाना होंगी। यहां बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो जोनल और 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट
उप चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए दो जोनल और 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। मतदान सुबह आठ बजे से होना है। ऐसे में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा ड्यूटी में लगे अन्य अफसरों की कसरत सुबह से ही शुरू हो जाएगी। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट कलक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम से सीधे संपर्क में रहेंगे। इसके अलावा अधिकारियों की टीम अलग-अलग क्षेत्रों में दौरा करती रहेगी।

तीन लाख 21 हजार 152 मतदाता ः देवबंद विधान सभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या तीन लाख 21 हजार 152 है। इनमें पुरुष मतदाता एक लाख 74 हजार 903 और महिला मतदाता एक लाख 46 हजार 249 हैं।  

ये हैं प्रत्याशी
देवबंद उप चुनाव में 12 प्रत्याशी हैं। इनमें भाजपा के रामपाल सिंह पुंडीर, सपा से मीना सिंह राणा, कांग्रेस के माविया अली, शराफत अली, सहसपाल उर्फ साहब सिंह, अमित कुमार, किरण आरसी जाटव, जहीर फात्मा, विनोद कुमार तेजयान, वीर प्रताप, शाहिद सुहेल, सुधीर शामिल हैं।
 
176 मतदान केंद्र और 309 बूथ बनाए
मतदान को संपन्न कराने के लिए कुल 176 मतदान केंद्र और 309 बूथ बनाए गए हैं। इनमें एचएवी इंटर कॉलेज और केएल इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्रों के दस बूथों को आदर्श मतदान केंद्र के रूप में चयनित किया है। इन बूथों पर मतदाताओं को गाइड करने, मतदाताओं के बैठने, पेयजल आदि की व्यवस्था रहेगी।

59 केंद्र संवेदनशील, वीडियोग्राफी होगी
देवबंद उप चुनाव में बनाए गए कुल 176 मतदान केंद्रों में से 59 केंद्रों को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची में रखा गया है। इन केंद्रों पर मतदान के निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन वीडियोग्राफी कराएगा।

अवकाश घोषित
डीएम पवन कुमार ने बताया कि देवबंद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन 2016 में होने वाले मतदान के मद्देनजर अवकाश घोषित किया गया है।

उन्होंने बताया कि नगर पालिका, नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत एवं जल संस्थानों तथा जल निगम में कार्यरत मस्टरोल, दैनिक वेतन एवं संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों सहित समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को वोट डालने की सुविधा के उद्देश्य से सवेतन अवकाश घोषित किया है। इसके बदले सप्ताह के अगले अवकाश के दिन उससे कार्य नहीं लिया जाएगा।


अधिकारी कहिन
देवबंद उप चुुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शुक्रवार शाम तक सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों पहुंच गई हैं। मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराना हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी। यदि किसी ने मतदान में बाधा डालने का प्रयास किया तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
- पवन कुमार, डीएम 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed