फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dense fog increases the trouble, many trains come late

घने कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, कई ट्रेनें आईं लेट

Wed, 08 Nov 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 08 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dense fog increases the trouble, many trains come late
सहारनपुर की सड़कों पर कोहरे का असर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में कोहरे से मंगलवार को जनजीवन प्रभावित रहा। घने कोहरे से न सिर्फ सर्दी का अहसास कराया, बल्कि सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया।
विज्ञापन


कोहरे ने रेल यातायात को भी बुरी तरह से प्रभावित किया और ट्रेनें कई-कई घंटे तक देरी से पहुंचीं। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सोमवार की रात से ही कोहरे ने दस्तक दी।

सुबह होते-होते कोहरा इतना गहरा गया कि दृश्यता काफी कम रह गई। इस सीजन के पहले कोहरे ने लोगों को न सिर्फ सर्दी का अहसास करा दिया, बल्कि एक ही दिन में लोगों के स्वेटर, जर्सी एवं कोट तक निकलवा दिए।
विज्ञापन


कोहरे ने सड़क पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। कोहरे के चलते कम हुई दृश्यता के कारण सड़क पर वाहन रेंगते ही नजर आए। लोगों को एक घंटे की दूरी को तय करने में तीन-तीन घंटे लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे के बाद तक भी कोहरा छाया रहा। कोहरे ने रेल यातायात पर भी प्रभावित कर दिया। रेलवे ट्रैक पर चल रहे ब्लॉक के कारण गड़बड़ाए रेल यातायात पर कोहरे कर मार ऐसी पड़ी की लगभग सभी ट्रेनों का समय गड़बड़ा गया।

शताब्दी जैसी महत्वपूर्ण ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से चार घंटे देरी से सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा गोरखपुर-चंडीगढ़ जन साधारण एक्सप्रेस 15 घंटे, कामाख्या-कटरा 16 घंटे, सुपर एक्सप्रेस 9 घंटे, गंगानगर 10 घंटे, हिमगिरी 10 घंटे तक की देरी से सहारनपुर पहुंचीं।

हरिद्वार मेल लगभग दो घंटे देरी से टपरी स्टेशन पहुुंची, देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस लगभग तीन घंटे देरी से सहारनपुर पहुंची, पैसेंजर ट्रेनों का और भी बुरा हाल रहा। देहरादून एक्सप्रेस एवं इंटरसिटी पहले से ही कैंसिल चल रही है। 


 ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर एवं अंबाला-दिल्ली पैसेंजर ट्रेनें सहारनपुर तक ही चलीं गड़बड़ाए रेल यातायात ने यात्रियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं। रेलवे स्टेशन पर दिन भर यात्रियों की भारी भीड़ लगी रही। कुछ यात्रियों ने रेल का भरोसा छोड़ बसों से ही सफर करना उचित समझा और ट्रेन की आस छोड़ बस से सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed