Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four dead in tragedy: Funeral biers of a mother, her son, and her daughter-in-law leave Gokul Enclave together

हादसे में चार की मौत: गोकुल एनक्लेव से एकसाथ उठीं मां, बेटा व बहू की अर्थी, एक पल में उजड़ा हंसता-खेलता परिवार

Thu, 05 Nov 2026 10:24 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 05 Nov 2026 10:24 PM IST
सार

Saharanpur News: सहारनपुर निवासी किरण कपूर अपने बेटे बेटे विश्वेश, बहू निशा और पौत्र माहेर के साथ कार से देहरादून गई थीं। वहां चलती कार पर कंटेनर गिर गया। किरण, विश्वेश, निशा और चालक नीरज की मौत हो गई। देहरादून से तीनों के शव बृहस्पतिवार को घर पहुंचे।

विज्ञापन
Four dead in tragedy: Funeral biers of a mother, her son, and her daughter-in-law leave Gokul Enclave together
किरण, निशा और विश्वेश की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून सड़क हादसे में जान गंवाने वाली मां किरण कपूर, बेटा विश्वेश और बहू निशा के शव बृहस्पतिवार को गोकुल एनक्लेव कॉलोनी स्थित घर पर पहुंचे। तीनों के शव घर पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का विलाप देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। बाबा लालदास बाड़ा स्थित श्मशान घाट में एक साथ मां, बेटे और बहू की चिताएं जलीं। अंतिम विदाई में भीड़ रही।
विज्ञापन

 
Trending Videos

Four dead in tragedy: Funeral biers of a mother, her son, and her daughter-in-law leave Gokul Enclave together
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में जीपीओ रोड स्थित गोकुल एनक्लेव कॉलोनी निवासी किरण कपूर बड़े बेटे विश्वेश, बहू निशा और पौत्र माहेर के साथ कार से देहरादून जा रही थी। कार को चालक नीरज चला रहा था। देहरादून में मोहेब्बेवाला के पास उनकी कार पर कंटेनर पलट गया था। इसमें मां किरण, बेटे विश्वेश, बहू निशा और चालक नीरज की दबने से मौत हो गई थी, जबकि विश्वेश के बेटे माहेर की जान बच गई थी। 
बृहस्पतिवार को किरण, विश्वेश और निशा के शव घर पहुंचे। घर में एक साथ तीन शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। आसपास के लोग और रिश्तेदार दुख की इस घड़ी में परिवार को संभालने का प्रयास करते रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Four dead in tragedy: Funeral biers of a mother, her son, and her daughter-in-law leave Gokul Enclave together
घर के बाहर लगी परिजनों व रिश्तेदारों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
कॉलोनी में हर तरफ गम का माहौल रहा। इसके बाद तीनों शवों को अंतिम संस्कार के लिए बाबा लाल दास बाड़ा स्थित श्मशान घाट ले जाया गया। वहां भी बड़ी संख्या में रिश्तेदार, परिचित और स्थानीय लोग अंतिम विदाई देने पहुंचे। मां किरण को छोटे बेटे दीपेश कपूर ने मुखाग्नि दी, जबकि विश्वेश और उनकी पत्नी निशा को बेटे माहेर ने मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। 
मां, बेटे और बहू की तीनों चिताएं एक साथ जलीं तो वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ उठी अर्थियों और फिर एक साथ जलीं तीन चिताओं को देख लोग आंसू नहीं रोक सके।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया
गोकुल एनक्लेव कॉलोनी में बृहस्पतिवार को हर तरफ खामोशी रही। व्यापारिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। दुख की इस घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि अपनों को खोने का दुख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।

ये भी देखें...
सहारनपुर: सामूहिक दुष्कर्म में रिटायर्ड सीओ और इंस्पेक्टर दोषी; सरकारी आवास पर चार लोगों ने बनाया था शिकार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed