फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dense fog again, cold wave relieved shivering

Saharanpur News: फिर छाया घना कोहरा, शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी

Tue, 16 Jan 2024 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 16 Jan 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Dense fog again, cold wave relieved shivering
सहारनपुर। जनपद में फिर से घना कोहरा छाया, जिसकी वजह से दृश्यता 20 से 30 मीटर रही। कोहरे के साथ शीतलहर चलने से सर्दी का असर बढ़ा और लोग ठिठुरते नजर आए। दोपहर में हल्की धूप निकलने के बाद भी लोगों को सर्दी से कोई खास राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने अगले दो दिन कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर करीब तीन घंटे की धूप निकल आने के कारण रविवार की रात आठ बजे से ही कोहरा छाना शुरू हो गया था। रात नौ बजे तक देहात की सड़कें कोहरे से ढक चुकी थी, जिसके बीच से वाहन लेकर निकलना मुश्किल रहा। ऐसे में मालवाहक वाहन सड़कों किनारे खड़े कर दिए गए। जो वाहन चलते दिखे वह भी बेहद धीमी गति और फॉग लाइट के साथ गुजरते दिखे। सोमवार की सुबह घना कोहरा लेकर आई।
विज्ञापन

शहर में दृश्यता 40 से 50 मीटर और देहात में 20 से 30 मीटर रही। कोहरे के साथ ही शीतलहर चलने से सर्दी का असर अधिक महसूस किया गया। न्यूनतम तापमान 2.5 और अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर करीब दो बजे हल्की धूप निकली, लेकिन आसमान में चढ़े कोहरे के कारण धूप ज्यादा देर तक नहीं रह सकी। शाम होते ही फिर से सर्दी का असर अधिक महसूस किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार तक ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान जताया है। बृहस्पतिवार तक मौसम के सुधरने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed