फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dengue sting intensifies, four more new patients found

डेंगू का डंक तेज, चार और नए मरीज मिले

Tue, 25 Oct 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dengue sting intensifies, four more new patients found
सहारनपुर। डेंगू का हमला देहात क्षेत्रों में अधिक है। पिछले दो दिन में डेंगू के चार नए मामले मिले हैं। जिसके बाद डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 75 पर पहुंच गया। ऐसे में लोगों को डेंगू से बचाव करना जरूरी है।
विज्ञापन

शहर की अपेक्षा ग्रामीण इलाकों में चार से पांच गुना से अधिक ज्यादा डेंगू संक्रमित मिले हैं। लगातार डेंगू के मरीज बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी है। टीमें डेंगू प्रभावित गांवों में पहुंचकर बुखार पीड़ितों के सैंपल लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज और एसबीडी जिला अस्पताल में जांच करा रही है। दीपावली के दिन डेंगू के दो मरीज मिले, जबकि मंगलवार को भी दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि इस साल डेंगू का सरसावा ब्लॉक क्षेत्र में अधिक प्रकोप है। इस क्षेत्र में अभी तक 15 से 20 डेंगू के मरीज मिल चुुके हैं, जबकि डेंगू का शहर, सुनहेटी, देवबंद, बेहट, मुजफ्फराबाद आदि क्षेत्रों में प्रकोप है। इसलिए डेंगू से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाकों में जलभराव अधिक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed