{"_id":"612e74728ebc3e79ff1cb4bd","slug":"dengue-knocked-in-the-district-viral-fever-spread-saharanpur-news-mrt5540884145","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में डेंगू ने दी दस्तक, वायरल बुखार ने पसारे पांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में डेंगू ने दी दस्तक, वायरल बुखार ने पसारे पांव
विज्ञापन
- जिला अस्पताल की लैब में हुई जांच में डेंगू की पुष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। करीब 21 माह बाद फिर से डेंगू ने दस्तक दी है। एसबीडी जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में एक मरीज की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है, साथ ही वायरल बुखार के भी मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 250 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें से करीब 20 फीसदी में वायरल बुखार की शिकायत है।
वर्ष 2019 में डेंगू ने जनपद में जमकर कहर बरपाया था। सैकड़ों की संख्या में लोगों की जान गई थी। शहर के वार्ड संख्या आठ के गांव चकदेवली में करीब 27 लोगों की मौत हुई थी। मगर उसके बाद 2020 में कोरोना के आने की वजह से शहर भर में सैनिटाइजेशन हुआ। लोग सफाई के प्रति जागरूक हुए। नतीजा डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया। करीब 21 माह बाद डेंगू ने फिर से दस्तक दी है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसी के बाद चिकित्सा विभाग ने संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए बनी जनपदीय और ब्लॉक स्तरीय टीमों को एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग तेज करने के निर्देश दिए हैं। जिला मलेरिया विभाग की ओर से भी लोगों को जागरूक करने का अभियान तेज किया गया है। उधर, वायरल बुखार भी तेजी से पैर पसार रहा है। अकेले जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 250 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें से करीब 20 फीसदी मरीज बुखार के हैं।
-------
टपरी पहुंची चिकित्सा विभाग की टीम
शहर से मुश्किल से पांच किलोमीटर दूर स्थित टपरी कलां, टपरी खुर्द में बुखार का प्रकोप है। लगभग प्रत्येक घर में कोई न कोई बुखार से ग्रसित है। कुछ लोगों की जनपद से बाहर बुखार के चलते मौत होने की भी सूचना है। ऐसे में चिकित्सा विभाग दो दिन से टीम गांव में भेज रहा है। मंगलवार को भी टीम दोनों गांव पहुंची। टीम ने घर-घर जाकर कुल 341 लोगों का सर्वे किया। इनमें से 91 लोगों की जांच कराई जा रही है। कुछ लोगों में वायरल बुखार और कुछ में टाइफाइड के लक्षण मिले हैं।
विज्ञापन
----- वर्जन
फिलहाल वायरल बुखार और टाइफाइड के मामले सामने आ रहे हैं। टपरी कलां और टपरी खुर्द में टीम भेजी गई थी। 341 लोगों का सर्वे किया गया है। 91 लोगों की स्लाइड बनाई गई है। संचारी रोगों से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है।
-- शिवांका गौड़, जिला मलेरिया अधिकारी।