{"_id":"61896eca434c34305f176e03","slug":"dengue-confirmed-in-five-more-patients-27-fever-patients-found-saharanpur-news-mrt564025937","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच और रोगियों में डेंगू की पुष्टि, बुखार के मिले 27 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच और रोगियों में डेंगू की पुष्टि, बुखार के मिले 27 मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पांच और मरीजों में डेंगू की पुष्टि चिकित्सा विभाग ने की । चिकित्सा विभाग इस बार अभी तक 397 लोगों में डेंगू की पुष्टि कर चुका है। इसके अलावा वैक्टर जनित रोगों पर नियंत्रण के लिए गांवों और शहर में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में 27 मरीज बुखार के भी पहुंचे हैं।
वैक्टर जनित रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए सोमवार को फिर से स्वास्थ्य शिविर शुरू हो गए। सीएमओ के निर्देश पर जनपद स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य टीमों द्वारा ब्लॉक रामपुर के गांव सलेमपुर, टिपरा, सोना अर्जुनपुर, हरडेकी, सिरसा कलां, ब्लॉक पुवांरका के गांव देवला, मेहरवानी, ब्लॉक देवबंद के गांव सैनपुर, कुरलकी तथा सहारनपुर शहर में स्वास्थ्य शिविर लगाए । शिविरों में 301 लोग इलाज कराने पहुंचे। इनमें बुखार के 27 मरीज शामिल रहे, इनको दवा देने के साथ ही खून के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 638 घरों में जाकर 2617 लोगों को बीमारियों से बचने के लिए जागरूक किया। इसके अलावा संबंधित गांवों में एंटी लार्वा का छिड़काव भी टीमों ने किया। सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक और जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने भी शिविरों में जाकर स्थिति का जायजा लिया।
डेंगू और बुखार धीरे-धीरे नियंत्रित हो रहा है। लगातार स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को घरों पर ही स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। बीमारियों से बचने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। - डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ।