फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dengue and malaria patients will remain in mosquito net on admission

भर्ती होने पर मच्छरदानी में रहेंगे डेंगू और मलेरिया के मरीज

Thu, 09 Sep 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Dengue and malaria patients will remain in mosquito net on admission
जिला अस्पताल में बैड के साथ लगाये गये मच्छरदानी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। डेंगू के मरीज को काटने वाला मच्छर अन्य व्यक्ति को काटकर डेंगू फैला सकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सीएमओ ने एसबीडी जिला अस्पताल और सभी सीएचसी व पीएचसी को भविष्य में भर्ती होने वाले डेंगू मरीजों को मच्छरदानी में रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद में डेंगू ने दस्तक दे दी है। अभी तक 15 मरीज सामने आ चुके हैं, मगर फिलहाल ऐसी स्थिति नहीं है कि मरीजों को भर्ती किया जाए। मगर भविष्य में ऐसी आशंकाओं को देखते हुए सीएमओ ने जिला अस्पताल के साथ ही सभी सीएचसी और पीएचसी को भर्ती होने वाले डेंगू मरीजों के लिए मच्छरदानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। यानी भर्ती होने वाले डेंगू मरीज को मच्छरदानी में रखा जाएगा। सीएमओ ने यह भी निर्देश दिए कि अस्पताल परिसरों खासकर वार्डों के आसपास किसी कूलर या बर्तन आदि में पानी जमा ना होने पाए। जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड में लगे बेड के साथ मच्छरदानी रख दी गई हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर मरीजों के बेड पर लगाया जाएगा। इसके अलावा डेंगू वार्ड के लिए मच्छर मारने में प्रयोग होने वाली सामग्री भी मंगा दी गई है।
विज्ञापन

जिले में 190 बेड के वार्ड तैयार
डेंगू के मामलों को देखते हुए फिलहाल जनपद में एसबीडी जिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में डेंगू वार्ड बनाए गए हैं। जिला अस्पताल में 50 बेड और राजकीय मेडिकल कॉलेज में 140 बेड का वार्ड तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट लैब को देनी होगी जानकारी
यदि किसी प्राइवेट पैथोलॉजी लैब में डेंगू या मलेरिया का मरीज निकलता है तो उसकी जानकारी सीएमओ कार्यालय या फिर जिला मलेरिया अधिकारी को देनी होगी। मरीजों का जानकारी छिपाने पर लैब पर कार्रवाई हो सकती है।

डेंगू और मलेरिया को फैलने से रोकने के लिए जो दिशा निर्देश हैं, उनमें यह भी है कि भर्ती मरीज को मच्छरदानी में रखा जाए। उसी के अनुपालन में सरकारी अस्पतालों को ऐसा करने के लिए कहा गया है। साथ ही मच्छरों के खात्मे के लिए कोइल या अन्य उपकरण इस्तेमाल करने को कहा गया है। वार्डों के आसपास पानी जमा ना हो, इसके भी निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ

जिला अस्पताल का डेंगू वार्ड

जिला अस्पताल का डेंगू वार्ड- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed