फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demonstration of the work learnt in Sangh Shiksha Varg

Saharanpur News: संघ शिक्षा वर्ग में सीखे कार्यों का किया प्रदर्शन

Mon, 17 Jun 2024 02:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 17 Jun 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of the work learnt in Sangh Shiksha Varg
सहारनपुर। दिल्ली रोड पर चुनहैटी फाटक के नजदीक स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंड्ररी स्कूल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेरठ प्रांत के तत्वावधान में चल रहे 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग का समापन किया गया।
विज्ञापन

रविवार की शाम आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने अतिथियों का स्वागत प्रणाम और घोष वादन से किया। इसके बाद ध्वजारोहण कर ध्वज की परिक्रमा कर गुरु वंदना की। इसके बाद व्यायाम, योगासन व खेल सहित शिक्षा वर्ग में सीखे कार्य का प्रदर्शन किया। इस मौके पर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित देवी सुदीक्षा सरस्वती, धर्म गुरुओं और आरएसएस के पदाधिकारियों ने उनका उत्साह वर्धन किया। वर्ग बौद्धिक प्रमुख विभाग प्रचारक अतुल ने परिचय किया। वर्ग कार्यवाह मुकेश ने प्रतिवेदन का वाचन किया।
विज्ञापन

देवी सुदीक्षा सरस्वती ने कहा कि सभी विद्यार्थी अपना परिवार छोड़ इतनी भीषण गर्मी में रहे। इसके साथ ही जिन्हाेंने भोजन की व्यवस्था की, ऐसे पदाधिकारी, माता-बहनें सम्मान के हकदार हैं। वह उनको प्रणाम करती हैं। इसके साथ ही उन्होंने श्री रामचरितमानस की बातों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम ने कहा है कि मन और तन को साधते हुए जो अनुशासन का पालन करता है, ऐसे भक्त मुझे बहुत प्रिय हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से सभी को प्रेरणा मिली होगी। अरुण जैन अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख ने विचार व्यक्त किए। उन्हाेंने 1893 में शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद द्वारा धर्म का परिचय देने की घटना पर प्रकाश डाला। महानगर संघ चालक अशोक बंसल ने समापन कार्यक्रम में सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, मां शाकुम्भरी विश्व विद्यालय के कुलपति ह्रदय नारायण सिंह, नरेश विकल, ईश्वर दयाल, प्रेमचंद, अनिल, विनोद, वेदपाल, अनुज सरवेंद्र रस्तोगी, राकेश वीर, अशोक बंसल, शिवकुमार, राजीव, अरविन्द, आशुतोष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed