फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demonstration of scavengers angry over ignoring the scorched employee

झुलसे कर्मचारी की अनदेखी से नाराज सफाईकर्मियों का प्रदर्शन

Mon, 25 Jul 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of scavengers angry over ignoring the scorched employee
नगरायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करते सफाईकर्मी। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कांवड़ में ड्यूटी के दौरान करंट से झुलसे सफाईकर्मी की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सफाईकर्मचारियों ने ठेका कंपनी सीएलसी के अधिकारियों पर उक्त कर्मचारी और पीड़ित परिवार की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए नगर निगम में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव आजाद वाल्मीकि उर्फ सोनी आजाद ने बताया कि 23 जुलाई को कांवड़ यात्रा में लगेे नगर निगम के मोबाइल शौचालय की व्यवस्था देख रहे कर्मचारी बीर सिंह पुत्र कंवल सिंह 11,000 की विद्युत लाइन की चपेट में आने से झुलस गए थे। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत को देखते हुए बीर सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया। वर्तमान में वह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेका कंपनी सीएलसी सफाईकर्मियों को सेफ्टी उपकरण उपलब्ध नहीं करा रही है। इसकी वजह से सफाईकर्मियों की जिंदगी खतरे में रहती है। उन्होंने कहा कि बीर सिंह सीएलसी का कर्मचारी है, लेकिन उसके साथ इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी सीएलसी के किसी अधिकारी ने उसकी सुध नहीं ली है। आरोप लगाया कि सीएलसी की ओर से कर्मचारियों को ईएसआई कार्ड तक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। ऐसे में सीएलसी के जिम्मेदार लोगों के विरुद्घ कार्रवाई की जाए और पीड़ित कर्मचारी का पूरा इलाज कराया जाए तथा परिवार के एक सदस्य को सफाईकर्मी के पद पर नियुक्ति दी जाए। प्रदर्शन करने वालों में राज कमल गहलौत, नीरज कुमार, सोमपाल, रोमी भगत, दीपक कुमार, गौरव कुमार, अमित बिरला, अमन, संजय सैनी, संजय कुमार, रामकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed