फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demonstration of farmers demanding equal compensation

एक समान मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने किया धरना प्रदर्शन

Thu, 12 Aug 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of farmers demanding equal compensation
सहारनपुर। भूमि अधिग्रहण में एक समान मुआवजा दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर दिल्ली देहरादून हाईवे किसान संघर्ष समिति से जुडे़ किसानों ने कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने 11 सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि जनपद के 24 गांवों की दिल्ली देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहीत की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को जो मुआवजा देने की बात की जा रही है, वह बेहद कम है, क्योंकि कुछ गांवों का सर्किल रेट वर्ष 2013 से नहीं बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इन गांवों के सर्किल रेट को बढ़ाकर उसके आधार पर किसानों को मुआवजा दिलाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने पूरे प्रोजेक्ट में एक समान मुआवजा दिलाने, फलदार पेड़, गैर फलदार पेड़, वर्तमान फसल, बिजली का ट्यूबवेल एवं मकान का उचित रेट तय करने और जिस भूमि से हाईवे निकल रहा है और किसान के खेत दोनों तरफ आ गए हैं, इसके लिए सिंचाई और रास्ते की व्यवस्था कराने आदि की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि अधिग्रहण के बाद किसान की भूमि 200 मीटर तक बच जाती है तो उसका भी अधिग्रहण किए। नानौता- बडगांव- देवबंद मार्ग से एवं बड़गांव-अंबेहटा चांद- सहारनपुर मार्ग से इस हाईवे पर आने जाने के लिए रास्ता दिया जाए। उन्होंने पूरी प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता से करने की मांग की। इस दौरान कल्याण सिंह, आशीष पुंडीर, नीरज सिंह, प्रवीन कुमार, सोनू राणा, ऋषिपाल राणा, परमजीत सिंह, रजनीश शर्मा, शेरपाल, जयप्रकाश त्यागी, अरुण त्यागी, ओम कैलाश, धर्मेंद्र कुमार, रवि कुमार, बंटी सिंह, सितम सिंह, रामवीर सिंह, मोहन सिंह, विनोद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed