फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demonstration of Bhim Army and ASP workers in Collectorate

कलक्ट्रेट में भीम आर्मी और आसपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Fri, 09 Jul 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of Bhim Army and ASP workers in Collectorate
सहारनपुर। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया के साथ मारपीट और बदसलूकी तथा आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की प्रत्याशी मीना उर्फ मीनाक्षी का नामांकन खारिज करने से कार्यकर्ताओं में रोष है। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के नाराज कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कर्णवीर सिंह ने आरोप लगाया कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बलियाखेड़ी ब्लॉक से नामांकन करने वाली आसपा प्रत्याशी मीनाक्षी उर्फ मीना का नामांकन पत्र
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा जानबूझकर खारिज किया गया है। इसके अलावा एक दिन पहले बृहस्पतिवार को भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया जब मीनाक्षी का नामांकन पत्र खरीदने पहुंचे तो आरोप है कि वहां पहले से घात लगाए बैठे असामाजिक तत्वों ने उन पर हमला बोल दिया। मारपीट करने के साथ ही रिवाल्वर निकालकर जातिसूचक शब्द कहे। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने हमलावरों पर एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने और जेल भेजने की मांग की। साथ ही बलियाखेड़ी ब्लॉक की चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर नई तिथि जारी करने, कमल वालिया को पुलिस सुरक्षा दिलाने की मांग की है। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश सोनी को जिलाधिकारी के नाम का ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों में कमल सिंह वालिया, विनय रत्न, चौधरी इजहार बबलू, सचिन खुराना, डॉ. विनय खुराना, रईस अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed