फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demonstration at Tehsil headquarters regarding demands of farmers

किसानों की मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय पर दिया धरना

Sat, 22 Oct 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Demonstration at Tehsil headquarters regarding demands of farmers
रामपुर मनिहारान। भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया, साथ ही पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंप कर समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान मंडल प्रवक्ता ठा. श्यामवीर व ब्लॉक अध्यक्ष कुशलपाल सिंह ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाद में किसानों ने एसडीएम को समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। इसमें गांव अंबेहटा चांद से 11 हजार वोल्ट क्षमता की लाइन हटवाने, गांव में पानी की टंकी के रुके कार्य को शुरू कराने, गांव दरियापुर माइनर सोना अर्जुनपुर रजबहे की खोदाई के दौरान अवैध बंबे हटवा कर पानी को टेल तक पहुंचाने, गांव नल्हेड़ा, हुसैनपुर, कलाहेड़ी, शिवदासपुर, कुराली आदि में रजबहे का पानी किसानों के खेतों तक पहुंचाने की मांग शामिल रही। इसके अतिरिक्त गांव भगवानपुर में जर्जर पड़े शहीद मार्ग की मरम्मत, गांव मिर्जापुर में बिजलीघर की खराब मशीन को बदलवाने की मांग भी की। इस दौरान तहसील अध्यक्ष दीपक राणा, जयकुमार, महेश त्यागी, वेदपाल फौजी, सत्यपाल सिंह, बलराज राणा, विनोद कुमार आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed