{"_id":"646e5a0111991aae360931b4","slug":"demonstration-at-dm-office-to-install-baba-sahebs-statue-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-3022-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित कराने के लिए डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित कराने के लिए डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
Thu, 25 May 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 25 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। ग्राम भायला खुर्द के रविदास मंदिर परिसर में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति देने की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के नाम ज्ञापन डिप्टी कलक्टर रामजीलाल को सौंपा।
बुधवार को डिप्टी कलक्टर को सौंपे ज्ञापन में उन्होंंने कहा कि ग्राम भायला खुर्द में करीब 40-50 वर्ष पुराना रविदास मंदिर है। इसके आसपास अनुसूचित जाति के सैंकड़ों परिवार रहते हैं। उन्होंने कहा कि गांव के सभी जाति एवं धर्म के जिम्मेदार लोगों की सहमति के बाद रविदास मंदिर परिसर में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने जिलाधिकारी से बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति देने की मांग करते हुए कहा कि उनके द्वारा सभी नियमों का पालन किया जाएगा।
इस दौरान आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिलाध्यक्ष कर्णवीर सिंह, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष शौर्य आंबेडकर, मेहरदास, अनुज हैदरपुर, रविकांत, दीपक, नरेेंद्र, साेनू, विजय कुमार गौतम, राजेंद्र कुमार, सुनील कुमार, अश्वनी कविल आदि मौजूद रहे।