{"_id":"63b3177c3de0a720d91c5e80","slug":"demonstration-against-panchayat-secretary-regarding-outstanding-honorarium-saharanpur-news-mrt6202857136","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बकाया मानदेय को लेकर पंचायत सचिव के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बकाया मानदेय को लेकर पंचायत सचिव के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
तीतरों के गौसंरक्षण केन्द्र पर मानदेय की मांग को लेकर प्रदर्शन करते संविदाकर्मी।
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीतरों (सहारनपुर)। गो संरक्षण केंद्र पर कार्यरत संविदाकर्मियों ने बकाया मानदेय की मांग को लेकर ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया।
तीतरों के ग्राम खानपुर अफगान स्थित वृहद गो संरक्षण केंद्र पर तैनात संविदाकर्मियों में बबीता, सीना, राजकुमार, राजेंद्र, सुशीला, दरेशनी, गीता, सुमन और संतोष आदि ने बताया कि उन्हें गो संरक्षण केंद्र के संचालन के दौरान से ही साफ-सफाई, गोवंश के चारे की पूर्ति के लिए मामूली मानदेय पर रखा गया था परंतु पूर्व ग्राम पंचायत सचिव ने धोखे से उनसे मानदेय की भुगतान रसीद पर हस्ताक्षर कराकर उनके 18 हजार से लेकर नौ-नौ हजार रुपये हजम कर लिए। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को भी अवगत कराया परंतु उनके बकाया मानदेय दिलाये जाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई। संविदाकर्मियों का आरोप है कि मानदेय मांगे जाने पर एक महिला को जबरन कार्य से मुक्त कर दिया। संविदाकर्मियों ने जिलाधिकारी से अविलंब बकाया मानदेय का भुगतान कराने की मांग की है।
उधर, ग्राम पंचायत सचिव संजीव बालियान का कहना है कि उनसे पहले के ग्राम पंचायत सचिव के समय का मामला है। उन्हें इसकी जानकारी नही है। खंड विकास अधिकारी विजय कुमार तिवारी का कहना है कि संविदाकर्मियों की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।