फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demonstrated in protest against Badaun scandal

बदायूं कांड के विरोध में जुलूस निकाल प्रदर्शन किया

Tue, 12 Jan 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Demonstrated in protest against Badaun scandal
डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते भीम आर्मी के कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
बदायूं कांड के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया
विज्ञापन

सहारनपुर। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बदायूं कांड के विरोध में सोमवार दोपहर हकीकत नगर स्थित मैदान से कलक्ट्रेट तक जुलूस के रूप में पहुंचकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ी हिंसा की घटनाओं पर रोष जताया। इसके साथ ही बदायूं मामले में पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। बाद में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में दिया।
भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष डॉ. रोहित राज गौतम, आसपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष कर्णवीर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता पहले हकीकत नगर स्थित मैदान पर पहुंचे। उनके साथ कुछ गांवों से आए लोग भी रहे। कार्यकर्ता यहां से जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट तक पहुंचे और बदायूं कांड के विरोध में नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपियों को फांसी से कम सजा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने फास्ट ट्रैक में केस चलाकर पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि सूबे में ऐसी घटनाओं से महिलाओं सहित आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। प्रदेश सरकार ऐसे अपराधों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। ऐसे मामलों में संगठन के सदस्य एकजुट होकर पीड़ितों के लिए न्याय की आवाज उठाते रहेंगे। प्रदर्शनकारियों ने जिले के गांव बुड्ढाखेड़ा पुंडीर में गुलदार के शावक की मौत के मामले में जांच के नाम पर ग्रामीणों का उत्पीड़न बंद करने और खतरनाक वन्य जीवों से लोगों को सुरक्षा दिलाने की भी मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अशोक कुमार, बबलू जाटव, प्रवीण कुमार, अजब सिंह, जग्गू, भूपेंद्र सहित अन्य शामिल रहे।

डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन को जाते भीम आर्मी के कार्यकर्ता

डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन को जाते भीम आर्मी के कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed