फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demolition action taken in three illegal colonies of 39 bighas

Saharanpur News: 39 बीघा की तीन अवैध कालोनियों में हुई ध्वस्तीकरण कार्रवाई

Fri, 11 Oct 2024 03:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 11 Oct 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Demolition action taken in three illegal colonies of 39 bighas
सहारनपुर। अवैध काॅलोनियों के विरुद्ध विकास प्राधिकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को प्राधिकरण की टीम ने तीन अवैध कालोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। साथ ही अवैध निर्माण कार्य को भी सील किया गया।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि बृहस्पतिवार को तीन अवैध कालोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। बालाजी मन्दिर के पीछे, बेहट रोड पर लगभग 10 बीघा भूमि में अवैध काॅलोनी काटने का कार्य किया जा रहा था। बेहट रोड पर उमर पैलेस से लगी गली के अंत में लगभग 25 बीघा जमीन पर अवैध काॅलोनी बनाने के लिए कच्ची सड़कों का निर्माण कार्य और हलालपुर में लगभग चार बीघा भूमि पर सड़के बनाने हेतु मिट्टी डालने व डिमार्केशन के कार्य को बुलडोजर की सहायता से ध्वस्त किया गया। इसके अलावा खानआलमपुरा में भूतल पर आरसीसी कॉलम व दीवारों के निर्माण कार्य सील किया गया। इस दौरान सहायक अभियंता सार्थक शर्मा, अवर अभियंता आशीष सक्सेना,सुधीर कुमार एवं रवींद्र कुमार श्रीवास्तव, मेट मदनपाल,कर्मवीर, विजय सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed