{"_id":"604fa33f8ebc3e8ca105923c","slug":"demand-to-get-rid-of-waterlogging-problem-saharanpur-news-mrt5299929174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल भराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल भराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग
विज्ञापन
तीतरो। गागलहेड़ी। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की जल निकासी अवरुद्ध होने के कारण समस्या पैदा हो गई है। विद्यालय प्रशासन ने बीडीओ से समस्या के निदान की मांग की है।
तीतरो क्षेत्र के ग्राम महंगी में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में 100 बालिकाएं शिक्षा ग्रहण करती हैं। दस महिला अध्यापकों का स्टाफ है। विद्यालय से निकलने वाला पानी कई साल से इंटर कालेज के खेल परिसर में जा रहा था। अब कालेज प्रशासन ने उसे बंद कर दिया है। अब गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। विद्यालय की वार्डन मुकेश सैनी का कहना है कि नाले के निर्माण न होने के कारण पानी सड़क पर भर रहा है। उधर बीडीओ सीपी सिंह का कहना है कि ग्राम विकास अधिकारी को भेजकर समस्या का निदान कराया जायेगा।
गागलहेड़ी के गांव सुनेहटी खडखडी गांव में जल भराव को लेकर ग्रामीणों ने डीएम से समस्या के निदान की मांग की है। गांव में एक वर्ष से दो समुदायों के लोगों के बीच जल निकासी को लेकर विवाद चला आ रहा है। एक पक्ष की शिकायत के बाद एसडीएम सदर के आदेश पर पानी खुलवा दिया गया था। जिसके कुछ दिन बाद दूसरे पक्ष ने पानी पर फिर रोक लगा दी थी। पीड़ित पक्ष के मोहन लाल, ओमकुमार, विपिन, अरविंद, जसबीर, सुगपाल, नवीन ने जल निकासी की मांग की है।