{"_id":"61059a478ebc3eba083a39eb","slug":"demand-to-free-the-crematorium-land-saharanpur-news-mrt5499072154","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशान की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग
विज्ञापन
धानवा में शमशान भूमि को कब्जा मुक्त कराने को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्मशान की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग
तीतरो (सहारनपुर)। तहसील प्रशासन के अधिकारियों के आदेश के बाद भी श्मशान की भूमि से अवैध कब्जा नहीं हटाने से नाराज ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विभाग के कर्मचारियों पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
शुक्रवार को गांव धानवा निवासी ग्रामीणों ने तहसीलदार को दिए पत्र में कहा कि गांव में भूमिया की भूमि के कुछ हिस्से पर श्मशान घाट बना है। उस पर गांव के ही कुछ दबंगों ने कब्जा कर रखा है। जबकि शिकायत पर सन 2018 में राजस्व विभाग के अधिकारियों ने अवैध कब्जा धारकों से उक्त भूमि खाली करने की हिदायत के साथ उन पर आर्थिक जुर्माना भी लगाया था। आरोप है कि विभाग के कर्मचारियों से मिलीभगत उन्होंने अभी तक अपना कब्जा नहीं छोड़ा है। यही नहीं कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने श्मशान की भूमि पर पहुंचकर राजस्व विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। बलराज सैनी, राजेश, मानसिंह, रामपाल सैनी आदि रहे। उधर तहसीलदार देवेंद्र सिंह का कहना है कि गांव हाल ही में चकबंदी से मुक्त हुआ है। राजस्व अभिलेखों की जांच कर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध कब्जा धारकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।