फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demand to Declare Cow 'Mother of the Nation'; Bike Rally Held

Saharanpur News: गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, निकाली बाइक रैली

Tue, 28 Apr 2026 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 28 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Demand to Declare Cow 'Mother of the Nation'; Bike Rally Held
नकुड़। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष रोहित प्रधान के नेतृत्व में गोमाता के संरक्षण और उन्हें राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए नगर में बाइक रैली निकाली गई। तहसील कार्यालय पहुंच प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इसमें गोवंश की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

बाइक रैली को मुख्य अतिथि तीर्थ सेवा न्यास के अध्यक्ष राम विशाल दास महाराज एवं संघ के जिला अध्यक्ष रोहित प्रधान ने गंगोह अनाज मंडी से ध्वज लहराकर रवाना किया। इसके बाद रैली गंगोह से शुरू होकर नकुड़ तहसील कार्यालय पहुंची। यहां राम विशाल दास ने कहा कि यह सनातनियों का देश है।
विज्ञापन

वह जनता से आह्वान करते हैं कि देश की संसद अकबर-बाबर की औलादों से मुक्त होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि गो-वंश की हत्या नहीं रुकी तो सनातन युवा शस्त्र उठाने को मजबूर होगा। इस दौरान रैली की अनुमति और सुरक्षा को लेकर वक्ताओं ने स्थानीय पुलिस प्रशासन के प्रति भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगपत्र में गोमाता को आधिकारिक रूप से राष्ट्रमाता घोषित, गोवंश संरक्षण हेतु देशभर में सख्त और प्रभावी कानून, गोशालाओं के विकास के लिए विशेष वित्तीय योजनाओं का क्रियान्वयन, गो आधारित प्राकृतिक खेती और ग्रामीण रोजगार को प्रोत्साहित करने की मांग की।

रोहित प्रधान ने बताया कि रैली के लिए उन्हों ने तीन दिन पहले परमिशन की मांग की थी, लेकिन प्रशासन ने परमिशन नहीं दी। इससे हिंदू संगठनों में रोष है। इस दौरान नितिन चौधरी, संदीप कुमार, आरिफ कुमार और राज किशोर दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed