फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demand to cut circle rate by ten percent

सर्किल रेट में दस प्रतिशत की कटौती करने की मांग

Thu, 06 Aug 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Demand to cut circle rate by ten percent
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नेे जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को ज्ञापन सौंपकर सर्किल रेट में दस प्रतिशत की कमी लाने की मांग की। उन्होंने कहा कोरोना संकट और लॉकडाउन के चलते लोगों को आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते सभी प्रकार की संपत्तियों की कीमत में गिरावट आ गई है, इसलिए सर्किल रेट में दस प्रतिशत की कमी की जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम को सौंपे ज्ञापन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप और लॉकडाउन के चलते जनपद में भी रियल स्टेट सहित अन्य सभी प्रकार की संपत्तियों के मूल्यों में गिरावट आई है। इसके चलते संपत्तियों की खरीद फरोख्त की संख्या में भी कमी आई है। उन्होंने कहा 12 अगस्त से सर्कल रेट की पुन: समीक्षा में वर्तमान मूल्यों में 10 प्रतिशत की कटौती की जाए। इससे संपत्तियों की खरीद फरोख्त में तेजी आएगी। जिससे सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारण से सर्कल रेट के मूल्य में कटौती करना संभव नहीं हो तो वर्तमान सर्कल रेट में बढ़ोत्तरी न की जाए।
विज्ञापन

इसमें जिलाध्यक्ष शीतल टंडन, जिला महामंत्री संजय भसीन, जिला कोषाध्यक्ष अनिल गर्ग, मेजर एसके सूरी, रमेश अरोड़ा, ललित पोपली, रमेश डाबर, राजीव अग्रवाल, पवन गोयल, अरविंद शाह, राजीव कालिया, बलदेवराज खुंगर, अशोक मलिक, संजीव सचदेवा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed