फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demand to catch the accused of molestation, clash with police

छेड़छाड़ के आरोपियों पकड़ने की मांग, नोकझोंक

Mon, 19 Sep 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Demand to catch the accused of molestation, clash with police
सहारनपुर। कपिल विहार में रहने वाली एक महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर भाकियू बेदी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने पेपर मिल चौकी पर धरना दिया। इसको लेकर उनकी पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (बेदी) की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वैशाली बेदी के नेतृत्व में महिलाओं ने धरना दिया। आरोप लगाया कि कपिल विहार में रहने वाली महिला को मोहल्ले में ही रहने वाले कुछ युवक परेशान कर रहे हैं। महिला के साथ छेड़छाड़ करने के साथ मारपीट भी की जा चुकी है। आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। महिलाओं ने कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। पता लगने पर कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने धरना खत्म करने के लिए कहा तो महिलाओं की पुलिस अधिकारियों के साथ नोकझोंक हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है, जिसके बाद धरना खत्म किया गया।

चौकी पेपर मिल पर रोड जाम लगा रही महिलाओ से जाम के दौरान पुलिस होती नौकझौंक

चौकी पेपर मिल पर रोड जाम लगा रही महिलाओ से जाम के दौरान पुलिस होती नौकझौंक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed