फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demand to build a culvert on the rainy river connecting Naugawa

नौगांवा को जोड़ने वाली बरसाती नदी पर पुलिया बनाने की मांग

Fri, 14 Aug 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Demand to build a culvert on the rainy river connecting Naugawa
शाकंभरी (सहारनपुर)। गांव नौगांवा ग्राम समूह क्षेत्र के ग्रामीणों ने डीएम से हस्तक्षेप कर मिर्जापुर-सुंदरपुर हाईवे के रास्ते पर गांव नौगांवा को जोड़ने वाली बरसाती नदी पर पुलिया बनवाने की मांग की। उन्होंने कहा नदी पर पुलिया बनने से क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

ब्लॉक साढ़ौली कदीम के नौगांवा ग्राम समूह की तहसील मुख्यालय से गांव बेलका के मोड़ से आने वाले रास्ते से दूरी सात किमी है, जबकि फतेहपुर कला के रास्ते से दूरी 10 किमी है। गांव समसपुर, चक अबाबकरपुर, रजापुर, अलीपुरा के ग्रामीण तो अधिकतर इसी रास्ते से आना जाना करते है। इस मिर्जापुर-सुंदरपुर हाईवे के रास्ते पर गांव नौगांवा को जोड़ने वाली वाली बरसाती नदी पर सपा सरकार में पूर्व मंत्री जगदीश राणा के प्रयासों से पुल का निर्माण हो गया था। जबकि गांव हसनपुर, काशीपुर, दोड़बसी, बेगपुर, दुल्लागढ़ के ग्रामीण बेलका गांव के मोड़ से आने वाले सात किमी लंबे रास्ते को नजदीक होने की वजह से ज्यादातर आवागमन करते हैं। इस रास्ते पर भी विगत 30 वर्ष पूर्व इसी बरसाती नदी पर रपटे का निर्माण किया, परंतु नदी के बहाव में वह बह गया था। अब ग्रामीण नदी के रास्ते से ही आना जाना करते हैं। बरसात के मौसम में यह रास्ता बंद हो जाता हैं। इस कारण ग्रामीणों को दूसरे रास्ते से ही तहसील मुख्यालय जाना पड़ता है, जबकि यह रास्ता उस रास्ते से तीन किमी अधिक होने के चलते अधिक दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन

ज्येष्ठ प्रमुख महेंद्र सिंह चौहान, ग्राम प्रधान हसनपुर संदीप चौहान, बेगपुर के प्रधान खुर्शीद अहमद, अबाबकरपुर के प्रधान राशिद अहमद, पूर्व प्रधान इकराम अहमद, पूर्व प्रधान असलम, पूर्व प्रधान मंगू चौहान, रविंद्र चौहान, लक्ष्मी चौहान, मुकेश चौहान डीलर, विनोद चौहान, इरशाद मलिक, तौकीर मलिक, मंजू चौहान, साधुराम, अंकित चौहान, भाजपा नेता रघुबीर सिंह चौहान, भाकियू के सुरेंद्र काम्बोज, सुरेश चौहान आदि ने डीएम को पत्र भेजकर मिर्जापुर-सुंदरपुर हाईवे के रास्ते पर गांव नौगांवा को जोड़ने वाली बरसाती नदी पर पुलिया बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed