{"_id":"611563098ebc3ef39f0430d4","slug":"demand-for-investigation-of-appointments-in-cppri-saharanpur-news-mrt551632381","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीपीआरआई में नियुक्तियों की जांच कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीपीआरआई में नियुक्तियों की जांच कराने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीपीपीआरआई में नियुक्तियों की जांच कराने की मांग
सहारनपुर। केंद्रीय लुग्दी एवं कागज अनुसंधान संस्थान (सीपीपीआरआई) में नियुक्तियों और अन्य कार्यों को लेकर भाजपा नेता चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर ने आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि नियुक्तियों में गड़बड़ी की जा रही है और अन्य कार्यों में भी मनमानी हो रही है। वहीं, संस्थान के निदेशक मनोज कुमार गुप्ता का कहना है कि आरोप निराधार हैं।
पेपर मिल रोड स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि संस्थान में की जा रही नियुक्तियों में पात्रों को दरकिनार किया जा रहा है। पेपर मिलों को रिपोर्ट देने में भी मानकों का पालन नहीं कराया जा रहा है, जिससे फैक्टरियों से प्रदूषण फैलता है। 16 अगस्त को संस्थान पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो भूख हड़ताल भी करेंगे। इस दौरान रविंद्र चौहान, अजय सैनी, राजपाल सिंह, अंकुर चौधरी, सुमन शर्मा, संदीप गुर्जर, संजीव कुमार पाल आदि मौजूद रहे।
उधर, संस्थान के निदेशक मनोज कुमार गुप्ता का कहना है कि संस्थान में आउटसोर्सिंग पर भी कार्य कराया जाता है। पूर्व में कुछ लोगों को नियमानुसार टेस्ट पास नहीं करने पर निकाला गया था। अब संदीप नामक युवक को नौकरी पर रखवाने का दबाव बनाया जा रहा है, जिसे नहीं मानने पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। झूठे आरोप लगाकर संस्थान की छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।