{"_id":"60c797468ebc3e27815020e3","slug":"demand-for-compensation-of-dependents-of-employees-who-lost-their-lives-saharanpur-news-mrt5427431173","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान गंवाने वाले कर्मचारियों के आश्रितों मुआवजा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान गंवाने वाले कर्मचारियों के आश्रितों मुआवजा देने की मांग
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कोरोना की वजह से जान गंवाने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को तत्काल प्रभाव से उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की।
सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर महासंघ के पदाधिकारियों ने नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी व मंत्री दानिश सिद्दीकी ने कहा कि
राज्य कर्मचारियों व शिक्षकों ने पंचायत चुनाव संपन्न कराने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया। बड़ी संख्या में कर्मचारी व शिक्षक पंचायत चुनाव की ड्यूटी में कोरोना संक्रमित हो गए और बाद में उनका निधन हो गया। इसलिए उनके परिवार के लोगों को तत्काल प्रभाव से मदद करते हुए एक-एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए और परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी मिले। इसके साथ ही कर्मचारियों की पुरानी पेंशल बहाली की मांग को पूरा किया जाए। इस दौरान मंडलीय अध्यक्ष मुुकेश त्यागी, महामंत्री मनमोहन सिंह, प्रमोद कुमार बंसल, चरण सिंह, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।