फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demand for clay products with unique designs in crockery

Saharanpur News: क्रॉकरी में चिकनी मिट्टी के साथ खास डिजाइन वाले उत्पादों की मांग

Fri, 03 Oct 2025 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Demand for clay products with unique designs in crockery
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। त्योहारी सीजन आ चुका है। ऐसे में बाजार नए उत्पादों से पटा पड़ा है। अपने घर पर आने वाले मेहमानों की आवभगत करने के लिए आमजन क्रॉकरी आदि की खरीदारी कर रहे हैं। इस बार चिकनी मिट्टी के बजाए कलाकारी और खास क्रॉकरी के बने सफेद, पतले बर्तनों का चलन है।



बाजार में पहले जहां पर बोन चाइना का चलन था। इसे लोग अब पीछे छोड़ रहे हैं। अब बोन फ्री क्रॉकरी का चलन बढ़ रहा है। कारोबारियों ने मांग को देखते हुए नया स्टॉक भी मंगवा लिया है। चाय या कॉफी का कप मेज पर रखते ही सबसे पहले नजर उसके डिजाइन पर जाती है। बाजार में नए तरह की क्रॉकरी आई है।
विज्ञापन

इसमें कांच के लाइटवेट कप शामिल है। साथ ही डिनर सेट, नॉन स्टिक कलरफुल बर्तन, कांच के डिजाइनर मग, खाना रखने के लिए कांच के बर्तनों के अलावा परोसने और सजाने के लिए क्रॉकरी के कई आइटम मौजूद हैं। साथ ही दीपावली पर गिफ्ट देने के लिए छोटे-बड़े साइज के कई आइटम भी बाजार में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- बोले कारोबारी



- कारोबारी सचिन मलिक ने बताया कि त्योहार पर हर वर्ग के लोगों के लिए उनके बजट के अनुसार क्रॉकरी और डिजाइनर आइटम बाजार में हैं। इस बार हैंडमेड और ग्लास वेयर आइटम की मांग है। इनकी कीमत भी 35 रुपये से शुरू होकर हजारों रुपये तक है।


- कारोबारी ऋषि कपूर ने बताया कि बाजार में इस बार क्रॉकरी में कांच के आइटम की मांग है। ग्राहक अब बोन चाइना की जगह पर हैंडमेड आइटम के साथ नई तरह की क्रॉकरी खरीद रहे हैं। जो हल्की और डिजाइनदार होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed