फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demand for arrest of Nupur Sharma and Naveen Jindal

नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग

Thu, 16 Jun 2022 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of Nupur Sharma and Naveen Jindal
डीएम कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे ऑल इंडिया मुस्लिम ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के सदस्य - फोटो : SAHARANPUR
नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

सहारनपुर। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल ने पैगंबर मोहम्मद साहब पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने इनकी गिरफ्तारी की मांग की।

बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने आरोप लगाया कि तीन जून को कानपुुर में हुई हिंसा में पुलिस प्रशासन ने एकतरफा वर्ग विशेष के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोप लगाया कि कई स्थानों पर ऐसे दृश्य सामने आए हैं, जहां पर अराजक भीड़ के साथ पुलिस बल स्वयं पत्थर चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जो कानून सम्मत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हुई हिंसा को लेकर स्थानीय खुफिया इकाई सूचना एकत्र करने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने सहारनपुर, मुरादाबाद, प्रयागराज आदि स्थानों पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम की उच्च न्यायालय द्वारा गठित कमेटी और प्रदेश सरकार द्वारा उच्च स्तरीय एसआईटी से निष्पक्ष जांच कराई जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहमद वसीम, मरगूब, अमजद, सनव्वर अली खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed