{"_id":"6341bd809ffa46291b6be713","slug":"demand-for-action-against-those-who-motivated-the-headmaster-to-commit-suicide-saharanpur-news-mrt6086656179","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वालो पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाध्यापक को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वालो पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। निलंबन से आहत होकर आत्महत्या करने वाले प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार की पत्नी ने थाना पुलिस से आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि फतेहपुर थाने के गांव रेडी निवासी वीरेंद्र कुमार मुजफ्फराबाद ब्लॉक के गांव शहजादपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक थे। विद्यालय की दो शिक्षिकाओं की व्हाट्सएप ग्रुप पर अभद्र टिप्पणी संबंधी शिकायत पर बीएसए ने तीन अक्तूबर को उन्हें तथा सहायक अध्यापक श्रीकांत को निलंबित कर दिया था। इसी दौरान शिक्षिका की शिकायत पर उक्त दोनों अध्यापकों के खिलाफ थाने पर एससीएसटी सहित गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। इस घटनाक्रम से आहत होकर चार अक्तूबर को वीरेंद्र कुमार ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।
अब मृतक प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार की पत्नी रमन ने परिजनों के साथ फतेहपुर थाने पहुंच साथी अध्यापकों तथा विभागीय अधिकारियों पर साजिश रच कर निलंबित कराने तथा उसके पति को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। रमन ने बताया कि उसके पति ने आत्महत्या से पहले लिखे सुसाइड नोट में साजिश रचने वालों के नाम उजागर किए हैं। उधर, सीओ सदर नीरज सिंह ने बताया कि तथ्यों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।