फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demand for action against the accused of attack, uproar

हमले के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हंगामा

Fri, 13 Aug 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Demand for action against the accused of attack, uproar
डीआईजी कार्यालय पर प्रदर्श न करती गांव फतेहपुर की महिलाएं - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। गांव फतेहपुर और ककराला के ग्रामीणों के बीच हुए झगड़े के मामले में पीड़ित पक्ष के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए डीआईजी कार्यालय हंगामा किया।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी वीरेश्वर का कहना है कि आरोपियों की शिकायत पोर्टल भी की गई है, लेकिन पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि चार दिन पूर्व ककराला निवासी एक व्यक्ति गांव में तेजी से ट्रैक्टर-ट्राली दौड़ा रहा था और उसके परिवार के सदस्य की बाइक में टक्कर मार दी थी। घटना के दौरान दो बच्चे बाल-बाल बच गए। आरोपी को ग्रामीणों ने समझाने के लिए रोका था, लेकिन इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ रॉड, लाठी व डंडों से गांव में आकर मारपीट की थी। इतना ही नहीं महिलाओं के कपड़े तक फाड़ दिए थे। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने की वजह से उनके हौसले बुलंद है, जो पीड़ित परिवार को धमकी दे रहे हैं। पीड़ित के साथ आए ग्रामीणों ने डीआईजी कार्यालय पर हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके पश्चात ग्रामीण शांत हुए और वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed