फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Delhi-Yamunotri road will be four-lane with 95 crores

Saharanpur News: 95 करोड़ से दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग होगा फोरलेन

Fri, 12 Sep 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 12 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Yamunotri road will be four-lane with 95 crores
दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर चौड़ीकरण करती जेसीबी। संवाद - फोटो : संवाद
मिर्जापुर। जनपद से गुजरने वाले दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-57) पर अब सफर आसान और सुरक्षित होने जा रहा है। 95 करोड़ रुपये की लागत से सहारनपुर से गंदेवड़ तक 26 किलोमीटर सड़क को फोरलेन में तब्दील करने का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

वहीं गंदेवड़ से बादशाही बाग तक सड़क के दोनों किनारों की खोदाई कर 14 किमी मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य भी चल रहा है।
इस प्रोजेक्ट के पूरे होने के बाद दिल्ली, सहारनपुर होते हुए हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की ओर जाने वाले यात्रियों को जाम से निजात मिलेगी। इससे उनके समय और धन दोनों की की बचत होगी। चार धाम जाने के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु इस मार्ग से होकर गुजरते हैं।
विज्ञापन

सड़क के संकरी एवं गड्ढों की वजह से लगने वाले जाम से वह परेशान होते हैं। अब फोरलेन सड़क बनने से तीर्थयात्रा न केवल आसान, बल्कि सुरक्षित भी होगी। साढ़ौली कदीम ब्लॉक प्रमुख विश्वास चौधरी का कहना है कि इस सड़क के चौड़ा होने से न तीर्थयात्रियों को तो फायदा होगा। स्थानीय व्यापार, होटल, ढाबा और पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed