{"_id":"64ada3ce0747fc1d710a75b4","slug":"delhi-doon-highway-remained-closed-for-two-hours-due-to-debris-coming-from-the-mountains-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-5822-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पहाड़ाें से मलबा आने पर दो घंटे बंद रहा दिल्ली-दून हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पहाड़ाें से मलबा आने पर दो घंटे बंद रहा दिल्ली-दून हाईवे
विज्ञापन
बिहारीगढ़(सहारनपुर)। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर शिवालिक की पहाड़ियों में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते सोमवार सुबह मां डाट काली मंदिर के निकट पेड़ गिरने और कई जगह मलबा सड़क पर आने के कारण दो घंटे तक सड़क मार्ग बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से पेड़ व मलबा हटाकर आवागमन सुचारू कराया।
सोमवार सुबह मूसलाधार बारिश के चलते शिवालिक की पहाड़ियों में कई जगह पर मलबा आ गया। इससे हाईवे पर आवागमन बंद हो गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने कस्बे में बुग्गावाला चौक पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोक दिया। हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों को वाया बुग्गावाला सिडकुल के रास्ते निकाला गया। बाद में थाना पुलिस वह एनएचएआई के कर्मचारियों ने जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क से मलबा व पेड़ को हटाकर आवागमन सुचारू कराया। इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।