फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deepotsav: Distributed sweets and fired crackers after worshiping

दीपोत्सव: पूजन कर बांटी मिठाई और छुड़ाए पटाखे

Fri, 05 Nov 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Deepotsav: Distributed sweets and fired crackers after worshiping
दीपावली पर आतिशबाजी करते ते बच्चे - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। घरोें में पूजन करने के साथ ही मंदिरों और देवस्थान पर भी पूजन किया गया। विधि विधान से पूजन कर मां लक्ष्मी का आह्वान किया और घर परिवार में सुख, शांति, समृद्धि की कामना की गई। त्योहार पर खासकर बच्चों और युवाओं में ज्यादा उत्साह रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिन से ही दीपावली के पूजन की तैयारी शुरू कर दी गई थीं। घर के मंदिरों को भव्य रूप में सजाया। घर के आंगन में महिलाओं और युवतियों ने रंगोली बनाई। फिर शाम को शुभ मुहूर्त में पूजन किया गया। लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमा को तिलक लगाने के साथ ही श्री राम दरबार की भी पूजा की गई। चूंकि यह त्योहार भगवान श्रीराम के वनगमन से लौटने की खुशी में मनाया जाता है, इसलिए लोगों ने घरों, दुकानों को रंग बिरंगी झालरों से सजाया हुआ था। घरों में पूजन के साथ ही मंदिरों और देव स्थान पर पहुंचकर भी दीप जलाकर पूजन किया गया। इसके बाद आस पड़ोस, परिचितों और रिश्तेदारों के यहां मिठाई का वितरण किया गया। फिर बच्चों और युवाओं ने आतिशबाजी की। शहर के कोर्ट रोड स्थित पुल से आतिशबाजी का नजारा देखने लायक था। आसमान में रंग बिरंगी रोशने वाले रॉकेट, स्काई शॉट छोड़े जा रहे थे, जिससे अलग नजारा देखने को मिल रहा था। रात में करीब 12 बजे तक आतिशबाजी होती रही।
विज्ञापन

फूल माला के बढ़ा दिए दाम
दीपावली पर पूजन के लिए फूलों की काफी खरीद होती है। कमल गट्टा, कमल की कली, गुलाब के फूल, गेंदे के फूल की माला आदि की जमकर खरीद की गई। इसका फायदा उठाते हुए फूल कारोबारियों ने दाम भी बढ़ा दिए। कमल के फूल की कली 50 रुपये से 70 रुपये तक बेची तो, गेंदे के फूल की माला 20 से 30 रुपये की बिकी, जबकि सामान्य दिनों में यह फूल माला 10 रुपये तक बिकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही के कारण झुलस भी गए
त्योहार की खुशी में आतिशबाजी करते समय लापरवाही करना कई लोगों को महंगा पड़ा। एसबीडी जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार रात को अलग अलग स्थानों से छह लोग ऐसे पहुंचे जो आतिशबाजी करने के दौरान झुलस गए। वैसे जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भी आपात स्थिति को लेकर तैयारी थी। हालांकि गनीमत रही कि कोई व्यक्ति ऐसा नहीं पहुंचा, जिसे भर्ती करने की जरूरत पड़ी।

आवास विकास में दीपावली पर आतिशबाजी करते अधिवक्ता का परिवार

आवास विकास में दीपावली पर आतिशबाजी करते अधिवक्ता का परिवार- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के रामनगर में झालरों से सजे घर और आसमान में उड़ती कंडील

सहारनपुर के रामनगर में झालरों से सजे घर और आसमान में उड़ती कंडील- फोटो : SAHARANPUR

- शहर के रामनगर में फुलझड़ी जलाते बच्चे

- शहर के रामनगर में फुलझड़ी जलाते बच्चे- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed