फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deepak won the title of Mr. UP Muscle Man

दीपक ने जीता मिस्टर यूपी मसल्स मैन का खिताब

Tue, 13 Apr 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Deepak won the title of Mr. UP Muscle Man
दीपक ने जीता मिस्टर यूपी मसल्स मैन का खिताब
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। यूपी फिटनेस बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मेरठ के दीपक शर्मा ने मिस्टर यूपी मसल्स मैन का खिताब जीता। रविवार को तहसील बाईपास रोड पर स्थित एक पैलेस में आयोजित यूपी फिटनेस बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के बॉडी बिल्डरों ने प्रतिभाग किया। इसमें 60-65 की कैटेगरी में दीपक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीत अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके बाद फाइनल राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मिस्टर यूपी मसल्स मैन का खिताब अपने नाम किया। दीपक शर्मा परतापुर रिठानी, मेरठ के रहने वाले हैं। उनकी इस सफलता पर उनके कोच सचिन यादव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि दीपक शर्मा एक मेहनती व लगनशील बॉडी बिल्डर हैं। उन्होंने यह खिताब जीतकर मेरठ जनपद का नाम रोशन किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed