फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deducted the challans of the vehicles found standing on the roads

सड़कों पर खड़े मिले वाहनों के चालान काटे

Fri, 13 Aug 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Deducted the challans of the vehicles found standing on the roads
नो पर्किंग में वाहन खड़े करने पर चालान करते टीएसआई पवन तोमर व निगम की टीम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम ने शुक्रवार को यातायात पुलिस के साथ मिलकर किशनपुरा और नेहरू मार्केट में अभियान चलाया। सहायक नगरायुक्त के नेतृत्व में चले अभियान में सड़कों पर खड़े मिले वाहनों का चालान काटा गया। करीब 30 वाहनों के चालान कटे।
विज्ञापन

नेहरू मार्केट और किशनपुरा शहर के अति व्यस्त बाजारों में से हैं। ज्यादातर वाहनों के सड़कों पर खड़े होने की वजह से यातायात प्रभावित रहता है। पैदल तक निकलने वालों को परेशानी होती है। शुक्रवार को नगर निगम अधिकारियों ने प्रवर्तन दल और यातायात पुलिस को साथ लेकर नो पार्किंग में खड़े मिले वाहनों का चालान काटा। कार्रवाई होते देख अनेक वाहन स्वामी अपने वाहन लेकर भागते नजर आए। टीएसआई पवन तोमर ने बताया कि सड़क पर खड़े मिले वाहनों के 500-500 रुपये के चालान किए गए हैं। इस दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, कर अधीक्षक विनय शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर, राजस्व निरीक्षक विकास, नितिन कुमार, प्रवर्तन दल के हेमराज, रणदीप, शिव कुमार, जगपाल, नवाबुद्दीन, विक्रम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed