फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dedication of statues of three soldiers at Hasanpur Chowk

हसनपुर चौक पर तीन जवानों की प्रतिमाओं का लोकार्पण

Fri, 24 Jun 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dedication of statues of three soldiers at Hasanpur Chowk
हसनपुर चौक पर तीन जवानों के स्टेचुओं का लोकार्पण करते प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिं? - फोटो : SAHARANPUR
हसनपुर चौक पर तीन जवानों की प्रतिमाओं का लोकार्पण
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर के सुंदरीकरण अभियान में हसनपुर चौक पर स्थापित 100 ऊंचे तिरंगा ध्वज के नीचे सीमा पर तैनात तीन सशस्त्र जवानों की प्रतिमाएं लगाई गईं। इन प्रतिमाओं का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने उद्घाटन किया।

स्वतंत्र देव सिंह का नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बुके देकर स्वागत किया। महानगर में अनेक प्रमुख स्थानों पार्श्वनाथ प्लाजा, सिविल हॉस्पिटल, जेल चुंगी बस स्टैंड, भारत माता चौक, रायवाला चौक, चिलकाना बस स्टैंड, बेहट बस स्टैंड, रेलवे रोड बस स्टैंड, मानकमऊ बस स्टैंड, चौकी सराय आदि प्रमुख स्थानों पर मिट्टी के मटकों और गिलास उपलब्ध कराने के साथ पेयजल सेवा शुरू की गई है। हसनपुर चौक पर इस पेयजल सेवा का जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने मटके से जल लेकर भाजपा नगराध्यक्ष राकेश जैन व राज्य मंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह को जल पिलाया और स्वयं भी जल ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed