फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Decision on lottery, Ravi Pratap became the head of Sisouni

लॉटरी से हुआ फैसला, रवि प्रताप बने सिसौनी के प्रधान

Mon, 03 May 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Decision on lottery, Ravi Pratap became the head of Sisouni
लॉटरी से हुआ फैसला, रवि प्रताप बने सिसौनी के प्रधान
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। नानौता ब्लाक के सिसौनी गांव में 242 -242 मत पाकर बराबर रहे दो प्रत्याशियों रविप्रताप सिंह व सुभाष सिंह को लेकर मतगणना केन्द्र पर काफी देर तक गहमागहमी रही। बाद में पीठासीन अधिकारी ने दोनों प्रत्याशियों की सहमति लेकर उनके नाम की लॉटरी डाली। इसमें रवि प्रताप सिंह की तकदीर ने जोर मारा और उनके नाम की पर्ची निकल आई। इसके बाद रवि प्रताप सिंह को निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
महेशपुर में रिकॉर्ड मतों से प्रधान बनी दीपा रानी
बड़गांव। नानौता ब्लाक क्षेत्र की महेशपुर में ग्राम प्रधान के चुनाव में प्रत्याशी दीपा रानी ने रिकार्ड मतों से विजय हासिल की है। दीपा रानी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी पूर्व ग्राम प्रधान संतोष देवी को एक हजार 314 वोटों से हराते हुए करारी शिकस्त दी है। दीपा रानी को 1911 मत मिले, जबकि संतोष देवी को इस बार कुल 597 मतों पर ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

बीडीसी का चुनाव हारी निवर्तमान ब्लाक प्रमुख
रामपुर मनिहारान। जंधेडा समसपुर के वार्ड नौ से निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सरोज देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव हार गई है। उन्हें गांव के चौ. सुमित ने 495 मतों के अंतर से हराया है। बता दें कि इससे पहली योजना में सरोज देवी के देवर चौ. घनश्याम सिंह ब्लाक प्रमुख थे। चौ सुमित पंवार को बीडीसी पद पर 891 व पूर्व ब्लाक प्रमुख रही सरोज को केवल 396 मतों पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed