फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Death of accused in jail imprisonment

जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी की मौत

Thu, 15 Mar 2018 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Thu, 15 Mar 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
Death of accused in jail imprisonment
बंदी की गमजदा मां आैर अन्य। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर मंडी कोतवाली क्षेत्र की एक युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे गए आरोपी की बीमारी के चलते मौत हो गई। परिजनों ने जेल प्रशासन पर सही उपचार न कराए जाने का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


मंडी कोतवाली के एक मोहल्ले की युवती ने तीन फरवरी को उत्तराखंड के हरिद्वार के थाना पिरान कलियर क्षेत्र के दरियापुर दयालपुर निवासी गफ्फार (30 वर्ष) पुत्र मोबीन के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन


युवती की बहन की ससुराल भी आरोपी के गांव में है। युवती ने आरोप लगाया था कि बहन की ससुराल में जब वह गई हुई थी तो आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया और फिर शादी से मुकर गया। मंडी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को 9 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कारागार में गफ्फार की तबियत खराब हो गई। बृहस्पतिवार को उसकी मां नोनी एवं भाई शौकीन जब मिलाई पर पहुंचे तो उसकी हालत बिगड़ी हुई थी। उस समय गफ्फार को बंदी रक्षक जिला जेल से जिला अस्पताल ले जा रहे थे।

परिजन भी तुरंत अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में उपचार के दौरान गफ्फार ने दम तोड़ दिया। गफ्फार की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि जिला कारागार प्रशासन ने छह दिन से जेल में बंद गफ्फार का उपचार नहीं कराया।

जिस कारण गफ्फार की मौत हो गई। उन्होंने जिला कारागार प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस मामले में जेल अधीक्षक डाक्टर वीरेश राज शर्मा ने बताया कि गफ्फार प्लास्टिक एनीमिया नाम की बीमारी से पीड़ित था।


उसमें खून की कमी थी। उसका खून बनना बंद हो गया था। जेल प्रशासन ने उसे 10 फरवरी को उपचार के लिए भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार को भी जब उसकी हालत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed