फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dealers distributing rations wearing PPE kits

पीपीई किट पहनकर राशन बांट रहे डीलर

Fri, 01 May 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dealers distributing rations wearing PPE kits
पीपीई कीट पहन कर राशन देता राशन डीलर अमित वर्मा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए राशन डीलर एहतियातन पर्सनल प्रोटेक्शन किट (पीपीई) पहनकर राशन का वितरण कर रहे हैं। साथ ही बायोमैट्रिक मशीन को सैनिटाइज कर ही ग्राहक का अंगूठा मैच करा रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए करीब 45 उचित दर विक्रेता पर्सनल प्रोटेक्शन किट पहनकर राशन का वितरण कर रहे हैं। राशन डीलर के यहां बड़ी संख्या में राशन कार्ड होते हैं। इसलिए उनको रिस्क भी अधिक रहता है। उचित दर विक्रेता अमित वर्मा ने बताया कि दुकान पर पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है। इसके अलावा बायो मैट्रिक मशीन को भी सैनिटाइज करने के बाद ही ग्राहक का अंगूठा मैच कराया जा रहा है। दुकान पर साबुन और पानी की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed