फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deadly fever, two more people died

Saharanpur News: जानलेवा बुखार, दो और लोगों ने तोड़ा दम

Thu, 14 Sep 2023 09:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 09:46 PM IST
विज्ञापन
Deadly fever, two more people died
-डेंगू के आठ केस मिले, तीतरों के गांव ठोल्ला में दो मौत से मचा कोहराम
विज्ञापन

-अब तक डेंगू के 110 मरीज मिले, जागरूकता अभियान का निकला दम

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर/तीतरों। जिले में जानलेवा बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन बुखार से मौत हो रही है। बीते 24 घंटे के अंदर तीतरों के गांव ठोल्ला में दो और लोगों ने बुखार से दम तोड़ दिया। जबकि बड़ी संख्या में लोग बुखार की चपेट में हैं। वहीं, डेंगू के आठ नए केस मिले हैं।
तीतरों क्षेत्र के ग्राम ठोल्ला फतेहपुर में बुखार के चलते नाथीराम 30 वर्ष पुत्र दिलाराम की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उसे पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। जिसका उपचार पहले गांव स्तर से कराने के बाद नानौता निजी चिकित्सक के यहां से चल रहा था। बीती रात्रि बुखार की अधिकता के चलते ही उसकी मौत हो गई है। वहीं इसी गांव के पेम्मा 60 वर्ष पुत्र कन्टूराम को गुरुवार को बुखार हुआ और उल्टी लगने के साथ ही बेसुध हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर नानौता चिकित्सक के यहां जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। एक दिन में ग्राम ठोल्ला में तीन मौत होने से पूरे गांव में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

वहीं, बृहस्पतिवार को डेंगू के आठ नए केस मिलने से आंकड़ा 110 तक पहुंच गया है। डेंगू पीड़ित मनोहरपुर, कम्बोह का पुल, चौरीमंडी, सरसावा, मीरपुर और नौजली के रहने वाले हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में पांच डेंगू पीड़ितों का उपचार चल रहा है। दो मरीज डिस्चार्ज किए गए, जबकि चार नए भर्ती हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे गांव में लगे हैं गंदगी के ढेर
ग्रामीणों में पूर्व ग्राम प्रधान महबूब अल्वी, रमेशचन्द, भोपाल सिंह, मागेंराम, मिन्टू कुमार, शमीम अहमद, अनिल कुमार का कहना है कि पूरे गांव में गंदगी के ढेर लगे हैं। नालियों की उचित साफ सफाई के अभाव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा, जिससे हर घर में बुखार से पीड़ित मरीजों की गांव व कस्बों में स्थित चिकित्सकों के यहां पर भीड लगी है।
दो साल पहले आठ लोगों की हुई थी मौत
गांव ठोल्ला फतेहपुर में दो साल पहले बुखार से करीब आठ लोगों की मौत हुई थी। यहां के लोगों ने जिलाधिकारी गांव की नालियों की सफाई व दवाइयों का छिड़काव कराकर स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजें जाने की मांग की है।

वर्जन-
ठोल्ला में तीन मौत होने की जानकारी मिली है। इनमें से एक मौत सांप के काटने से हुई है, जबकि दो मौत टीबी बीमारी के चलते हुई। गांव में बुखार से कोई मौत नहीं हुई है।

डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed