फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deadly attack on brother for opposing molestation

छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई पर जानलेवा हमला

Fri, 16 Oct 2020 07:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on brother for opposing molestation
छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

बेहट। बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर चार युवकों ने उसके भाई को पीट-पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि उस पर लाठी-डंडों एवं धारदार हथियारों से हमला किए गए। आरोपी उसके गले से सोने की चेन एवं 13 हजार रुपए लूट ले गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

उत्तराखंड के थाना विकासनगर क्षेत्र के गांव निवासी युवक अपनी बहन के साथ कोतवाली बेहट क्षेत्र के शेखपुरा में रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने आया था। युवक का आरोप है कि वह शुक्रवार को बहन के साथ लौट रहा था। तभी रास्ते में शेखपुरा के ही चार युवकों ने उसकी बहन के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर युवकों ने उस पर लाठी डंडों एवं धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसके गले से सोने की चेन एवं रुपये भी लूट लिए। शोर सुनने कर लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने चारों आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उधर, इस मामले में एसएसआई राशिद खान का कहना है, कि तहरीर मिली है, वह मौके पर जाकर जांच करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed