फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dead returned home, the trick to grab land was not successful

मुर्दा लौटा घर, जमीन हड़प नहीं पाया भाई

Tue, 02 Feb 2021 10:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Dead returned home, the trick to grab land was not successful
मुर्दा लौटा घर, जमीन हड़पने की चाल नहीं हो पाई सफल
विज्ञापन

बड़गांव। दस वर्ष पहले काम की तलाश में मुंबई गए भाई को मृत दर्शाकर सगे भाई ने जमीन हड़पने की कोशिश की। फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर तहसील में जमा करा दिया लेकिन जमीन उसके नाम नहीं हो पाई। एक सप्ताह पूर्व मुंबई से उसका भाई लौट आया और जमीन को लेकर विवाद हुआ तो इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने फिलहाल दोनों भाइयों को हिरासत में लिया है।
मूलत: बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव नूनाबड़ी निवासी राकेश पुत्र हरद्वारी सहारनपुर की रक्खा कालोनी स्थित घर पर मां के साथ रहता था। उसके पिता हरद्वारी के नाम गांव में सात बीघा जमीन है। वर्ष 2011 में राकेश काम की तलाश में मुंबई चला गया था। उसके बाद से राकेश ने घर पर संपर्क नहीं किया। इस पर दूसरे भाई ने वर्ष 2012 में राकेश को मृत दर्शाकर नगर निगम सहारनपुर से उसका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया और उसकी जमीन अपने नाम कराने के लिए तहसील देवबंद में जमा करा दिया। हालांकि जमीन किसी कारण अभी तक उसके नाम नहीं हो पाई।
विज्ञापन

इसी दौरान पिछले सप्ताह राकेश घर आ पहुंचा। मंगलवार को वह अपने हिस्से की जमीन पर खड़े गन्ने की फसल को काट रहा था तो भाई ने इसकी शिकायत थाने पर करके कहा कि वह उसका गन्ना काट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनो भाईयों को हिरासत में लेकर थाने पर बैठा लिया। जबकि गन्ने की भरी बोगी को भी थाने पर लाकर खड़ा कर लिया।
इस बारे में थाना प्रभारी निरीक्षक रनवीर सिंह ने बताया कि राकेश का मृत्यु प्रमाणपत्र लगाकर दूसरे भाई ने जमीन हड़पने की कोशिश की थी। मामले में जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

------
- फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने में बदनाम निगम
सहारनपुर। नगर निगम से फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व में यूपी पुलिस के सेवानिवृत इंस्पेक्टर की पत्नी फरहाना का भी फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा लिया गया था। यह प्रमाणपत्र 2018 में बनवाया गया था। फरहाना ने अपने देवर रईस खान पर यह प्रमाणपत्र बनवाने का आरोप लगाया था और कुतुबशेर थाने में इस संबंध में नवंबर 2020 में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed