{"_id":"5f2075bc8ebc3e9fac41ff3d","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-saharanpur-news-mrt493553325","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। गांव कांसेपुर के जंगल में 36 वर्षीय युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन और पुलिस गृह क्लेश के चलते युवक द्वारा आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं।
चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव तिड़फवा निवासी इसरार पुत्र शफीक अहमद ने सोमवार की रात घर से किसी काम के बाहर निकला था। इसके बाद वह सारी रात घर नहीं लौटा। सुबह पड़ोसी गांव कांसेपुर के लोग जब एक आम के बाग के पास से गुजरे तो वहां एक पेड़ पर बने फांसी के फंदे में युवक की लाश लटकते देखा। थोड़ी ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। तिड़फवा के ग्रामीणों ने उसकी पहचान इसरार के रुप में की। इसके बाद उसके परिजनों को खबर की गई। परिजन इसरार के शव को पेड़ से उतार कर अपने घर ले आए। मृतक के साले अब्दुल खालिक पुत्र जमील निवासी बरथाकायस्थ ने थाना पुलिस को घटना की सूचना दी कि उसके बहनोई ने पेड़ पर लटक कर आत्महत्या कर ली तथा उसके शव को परिजन घर ले गए हैं। सूचना पर पुलिस इसरार के घर पहुंच गई तथा उसके शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि इसरार की पत्नी मायके गई हुई थी। गृह क्लेश के चलते इसरार ने आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि इसरार के छह बच्चे हैं। उसकी पत्नी एक बच्चे को लेकर अपने मायके गई थी, जबकि बाकि के पांच बच्चे यहीं थे। इसरार मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। इसरार की मौत से घर में कोहराम मचा है। इंद्रजीत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। अभी कोई तहरीर भी नहीं आई है। यदि तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।