फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dead body of Mirzapur villager found hanging

पेड़ पर लटका मिला मिर्जापुर के ग्रामीण का शव

Wed, 11 Mar 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Dead body of Mirzapur villager found hanging
पेड़ लटका मिला मिर्जापुर के ग्रामीण का शव
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। मिर्जापुर निवासी एक व्यक्ति का शव दिल्ली-यमनोत्री हाईवे किनारे स्थित एक आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलने पर थाना मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई। पुलिस के अनुसार मृतक की परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद वह आधी रात में घर से निकले। पुलिस ने कहा प्रथम दृष्टया ग्रामीण ने आत्महत्या की।

बुधवार को सुबह के समय मिर्जापुर के कुछ लोग पेट्रोल पंप के सामने हाईवे की किनारे स्थित एक आम के बाग में घूमने गए। उन्होंने बाग में एक पेड़ पर रस्सी से किसी का शव लटका देखकर तुरंत इसकी सूचना थाना मिर्जापुर पुलिस को दी। कुछ देर बाद मृतक की पहचान बीर सिंह (50) पुत्र सिमरू निवासी मिर्जापुर के रूप में हुई। इसके बाद सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के बेटे बनेश ने पुलिस को बताया उसके पिता की परिवार में मामूली सी कहासुनी हो गई। इसके बाद वह मंगलवार की रात में 12 बजे घर से चुपचाप निकल गए। उन्होंने रात में भी उन्हें तलाश किया। पुलिस ने मृतक के शव को पेड़ से उतरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी विरेश पाल गिरि ने बताया प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed